spot_img

New Delhi : 167 करोड़ रुपये में बिकी आईकॉनिक ‘यशोदा और कृष्ण’ की पेंटिंग

राजा रवि वर्मा ने एमएफ हुसैन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
नई दिल्ली : (New Delhi)
भारतीय कला जगत में एक एतिहासिक रिकॉर्ड बना है। मशहूर चित्रकार राजा रवि वर्मा की पेंटिंग ‘यशोदा और कृष्ण’ (Yashoda and Krishna’ by the renowned artist Raja Ravi Varma) अब तक की सबसे महंगी भारतीय पेंटिंग बन गई है, जिसे 167.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया। यह पेंटिंग मुंबई में हुई सैफ्रनआर्ट (Saffronart auction held in Mumbai) की नीलामी में बेची गई, जहां करीब सात मिनट तक चली तेज बोली के बाद यह रिकॉर्ड कीमत पर पहुंची। इससे पहले सबसे महंगी भारतीय पेंटिंग का रिकॉर्ड एम एफ हुसैन की ‘ग्राम यात्रा’ के नाम था, जो 118 करोड़ रुपये में बिकी थी।

साइरस पूनावाला ने खरीदी पेंटिंग
इस ऐतिहासिक पेंटिंग को सीरम इंस्टीट्यूट के संस्थापक साइरस एस पूनावाला (Cyrus S. Poonawalla) ने खरीदा है। उन्होंने इसे सिर्फ निजी संग्रह नहीं, बल्कि ‘राष्ट्रीय धरोहर’ (‘national treasure’) बताया है। पूनावाला ने कहा कि इस पेंटिंग को समय-समय पर जनता के लिए प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि लोग भी इसे देख सकें। उनकी इस खरीद को भारतीय कला बाजार के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। ‘यशोदा और कृष्ण’ 1890 के दशक की (‘Yashoda and Krishna’ is a painting dating back to the 1890s) पेंटिंग है, जो भागवत पुराण के एक प्रसंग को दर्शाती है। इसमें मां यशोदा और बाल कृष्ण के बीच का एक भावनात्मक पल दिखाया गया है। इस पेंटिंग में रोशनी और छाया का शानदार इस्तेमाल किया गया है, जो इसे और भी खास बनाता है। कला विशेषज्ञों के अनुसार, यह पेंटिंग भारतीय कला की ‘मोनालिसा’ (‘Mona Lisa’) जैसी मानी जाती है।

Explore our articles