spot_img

New Delhi : आईसीसी ने टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच के लिए नियुक्त किए अधिकारी

New Delhi: ICC appoints officials for T20 World Cup semi-final matches

नई दिल्ली : (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) (ICC) ने टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी है।

पहला सेमीफाइनल बुधवार को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में ऑन-फील्ड अम्पायर (on-field umpires) के रूप में रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ (Richard Illingworth and Alex Wharf) जिम्मेदारी संभालेंगे। दो वर्ष पहले इसी चरण में दक्षिण अफ्रीका की जीत के दौरान भी इलिंगवर्थ मैदान पर मौजूद थे, जब प्रोटियाज ने अफगानिस्तान को 56 रन पर समेटकर नौ विकेट से जीत दर्ज की थी। कोलकाता में इस मैच के लिए नितिन मेनन तीसरे अम्पायर होंगे, रॉड टकर चौथे अम्पायर की भूमिका निभाएंगे, जबकि जवागल श्रीनाथ को मैच रेफरी नियुक्त किया गया है।

दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को मुंबई में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में ऑन-फील्ड अम्पायर क्रिस गैफनी और अल्लाउद्दीन पालेकर (Chris Gaffaney and Allauddin Palekar) होंगे। एड्रियन होल्डस्टॉक तीसरे अम्पायर, पॉल राइफल चौथे अम्पायर और एंडी पायकॉफ्ट मैच रेफरी की भूमिका में रहेंगे। वर्ष 2024 में इसी चरण में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, जहां भारत ने 68 रन से जीत दर्ज की थी और उस मैच में भी गैफनी अम्पायर थे। इस टूर्नामेंट में गैफनी भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के मुकाबलों में भी अम्पायरिंग कर चुके हैं। पालेकर इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के मैचों के अलावा भारत बनाम नीदरलैंड्स मुकाबले में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

Rajya Sabha Elections : भाजपा ने नितिन नवीन समेत 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) ने मंगलवार को राज्यसभा के नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।...

Explore our articles