spot_img

New Delhi : आईसीसी ने महिला विश्व कप 2025 के कमेंट्री पैनल का किया ऐलान

नई दिल्ली : (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) (ICC) ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए कमेंटेटरों के एक मजबूत पैनल की घोषणा की है। इस कमेंट्री पैनल में कई महिला खिलाड़ियों को ज्यादा जगह दी गई है, जिनमें भारत की दो पूर्व कप्तान भी हैं। पैनल में शामिल दिग्गज महिला क्रिकेटर अपनी आवाज से दर्शकों को रोमांचित करेंगी।

कमेंट्री पैनल में पूर्व विश्व कप विजेता मेल जोन्स, ईसा गुहा, स्टेसी-एन किंग और जूलिया प्राइस (former World Cup winners Mel Jones, Isa Guha, Stacy-Ann King, and Julia Price) के साथ भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज, अंजुम चोपड़ा (former Indian women’s team captains Mithali Raj and Anjum Chopra) और पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर (former Pakistan captain Sana Mir) शामिल हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन, ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच, वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रेथवेट, भारत के दिनेश कार्तिक, न्यूजीलैंड की केटी मार्टिन के साथ इयान बिशप, नताशा फैरेंट, म्पुमेलो म्बांगवा और रसेल अर्नोल्ड भी टीम का हिस्सा होंगे। पैनल में अनुभवी प्रसारक नताली जर्मनोस, एलन विल्किंस और कास नायडू के साथ-साथ उभरते प्रसारक रौनक कपूर और जतिन सप्रू को भी रखा गया है।

कमेंट्री पैनल में शामिल किेए जाने पर मिताली राज (Mithali Raj) ने विश्व कप 2025 को अगली पीढ़ी की लड़कियों को प्रेरित करने वाला टूर्नामेंट बताया। मिताली राज ने कहा कि भारत और श्रीलंका में महिला विश्व कप का आयोजन देखना बेहद संतोषजनक है। यह न केवल दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का जश्न मनाने के बारे में है, बल्कि क्रिकेट खेलने का सपना देखने वाली नई पीढ़ी की लड़कियों को प्रेरित करने के बारे में भी है। एक खिलाड़ी के रूप में इस सफर का हिस्सा होने के नाते अब वह कमेंट्री बॉक्स से अपने अनुभव साझा करने और उन खिलाड़ियों पर प्रकाश डालने के लिए उत्साहित हूं, जो हमारे खेल के भविष्य को आकार देंगे।

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 (ICC Women’s Cricket World Cup 2025) की शुरुआत 30 सितंबर से होगी और 2 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। आठ टीमों का यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका के पांच अलग-अलग स्थानों नवी मंबई, गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और कोलंबो में आयोजित किया जाएगा। पाकिस्तान की सभी मुकाबले श्रीलंका में ही आयोजित होंगे।

Explore our articles