spot_img

New Delhi : आईएएस सुनील कुमार गुप्ता दूसरे कार्यकाल के लिए उपराष्ट्रपति के सचिव नियुक्त

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय प्रशासनिक सेवा (Senior Indian Administrative Service) (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता को दूसरे कार्यकाल के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का सचिव नियुक्त किया गया है।कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक सुनील कुमार गुप्ता (Sunil Kumar Gupta) पश्चिम बंगाल कैडर के 1987 बैच के आईएएस वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्हें 31 दिसंबर, 2023 को रिटायर होना था लेकिन अब उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया गया है। उन्हें यह पद 01 जनवरी, 2024 से अनुबंध के आधार पर, भारत सरकार के सचिव के रैंक और वेतन में, भारत के उपराष्ट्रपति के कार्यकाल के साथ सह-टर्मिनस आधार पर दिया गया है।

इससे पहले गुप्ता को पहली बार 17 अगस्त, 2022 को उपराष्ट्रपति के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। उस समय वह पश्चिम बंगाल में अपने मूल कैडर में कार्यरत थे। वह धनखड़ के साथ तब से काम कर रहे हैं, जब वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे।जगदीप धनखड़ 11 अगस्त, 2022 को भारत के 14वें और वर्तमान उपराष्ट्रपति बने। फिर केंद्र सरकार के आदेश पर गुप्ता को भी पश्चिम बंगाल से केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया।

New Delhi : थाईलैंड से 4 भारतीय श्रमिकों को सुरक्षित घर वापसी

नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission) (एनएचआरसी) के हस्तक्षेप के बाद विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने...

Explore our articles