spot_img

NEW DELHI : 8 साल में तैयार होगा ब्रह्मोस का हाइपरसोनिक संस्करण

नई दिल्ली : सरकार की मंजूरी मिलने पर ब्रह्मोस एयरोस्पेस आठ साल में सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का हाइपरसोनिक संस्करण तैयार कर सकता है। इसके बाद सेना दुश्मन के ठिकानों पर और तीव्रता से हमला करने में सक्षम होगी। बलों ने हाइपरसोनिक मिसाइलों और बमों की आवश्यकता का अनुमान लगाया है। रूस-यूक्रेन युद्ध में ऐसे हथियारों की सफलता को देखकर इसकी जरूरत और अधिक महसूस की जा रही है। ब्रहमोस के अधिकारियों ने बताया, अगर हमें हाइपरसोनिक मिसाइल चाहिए तो सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसे विकसित करने में हमें सिर्फ आठ साल लगेंगे। मिसाइल पहले से ही करीब 3,000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरती है। इसका हाइपरसोनिक संस्करण दुश्मन के शिविरों का बहुत तेज गति से विनाश करने में सक्षम होगा।

Explore our articles