spot_img

New Delhi : हिंडनबर्ग विवाद: अडाणी समूह ने ऑडिट के लिए ग्रांट थॉर्नटन को नियुक्त किया

नयी दिल्ली: (New Delhi) अडाणी समूह ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करने और निवेशकों व प्रवर्तकों को आश्वस्त करने के उद्देश्य से अपनी कुछ कंपनियों के हिसाब-किताब की स्वतंत्र जांच (ऑडिट) कराने के लिए लेखाकार फर्म ग्रांट थॉर्नटन को नियुक्त किया है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने समूह पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था।सूत्रों ने बताया कि ऑडिट में शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जैसे नियामकों को यह प्रदर्शित करने के लिए है कि समूह ने कुछ नहीं छिपाया है और उसने सभी संबद्ध नियमों का पालन किया है।

ऑडिट में विशेष रूप से यह देखा जाएगा कि कोष में कोई अनियमितता है और क्या ऋण का उपयोग उसके अलावा किसी अन्य उद्देश्य के लिए किया गया है, जिसके लिए यह लिया गया हो।सूत्रों ने बताया कि ऑडिट इसकी पूरी जांच करेगा कि खातों में कोई गड़बड़ी नहीं है और परियोजनाएं सही दिशा में हैं, जिसके बारे में निवेशक जानना चाहते हैं।

Lucknow : बिना कर्ज पूरी हुई 42,000 करोड़ की परियोजनाः योगी आदित्यनाथ

लखनऊ : (Lucknow) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट अपने संसाधनों से पूरा करने में सक्षम है।...

Explore our articles