spot_img

New Delhi : दिल्ली समेत समूचे उत्तर पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों तक लू चलने की संभावना

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। वहीं, राजधानी और दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। शनिवार को मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर -पश्चिम भारत में 9 जून से अगले पांच दिनों तक लू चलेगी और अधिकतम तापमान 42 डिग्री से 45 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अति गर्मी पड़ने की संभावना है। इसके साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने कहा कि मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, महाराष्ट्र के मुंबई सहित कुछ और हिस्सों और तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। अगले तीन-चार दिनों में इन क्षेत्रों में मानसून दस्तक दे देगा। भारत मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु में भारी वर्षा देखी गई। 8-11 जून में महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना। मौसम विभाग ने रविवार के लिए मध्य प्रदेश में ओळावृष्टि होने चेतावनी दी है। इसके साथ महाराष्ट्र, केरल में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

New Delhi : आईसीसी ने मार्च के लिए सैमसन और बुमराह को ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ नामित किया

नई दिल्ली : (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) (ICC) ने मार्च के लिए सोमवार को महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के नामों...

Explore our articles