spot_img

New Delhi: जेएनयू में छात्राओं के साथ छेड़छाड़, केस दर्ज

नई दिल्ली:(New Delhi) जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) परिसर में मंगलवार देर रात एक कार से दो छात्राओं का अपहरण करने का प्रयास किया गया। इस मामले में पीड़ित छात्राओं ने पुलिस को शिकायत दी है। दक्षिण पश्चिमी दिल्ली जिला पुलिस ने उक्त मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं। एक छात्रा ने मारपीट की शिकायत दी है वहीं दूसरी छात्रा ने छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास की शिकायत दी है। दोनों मामलों में आरोपित और वाहन समान हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है। कार्रवाई की जा रही है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अनुसार रात करीब एक बजे परिसर में एक सड़क पर दो छात्राएं टहल रहीं थीं। इसी दौरान हरियाणा नंबर की सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में आए दो तीन लड़कों ने दोनों छात्राओं को खींचकर कार में बैठाने का प्रयास किया। छात्राओं के विरोध के कारण वह उनका अपहरण करने में सफल नहीं हो पाये और मौके से भाग गए। एबीवीपी ने आरोप लगाया है कि यह कार परिसर में अक्सर दिखाई देती है।

जेएनयू छात्र संघ का कहना है कि दोनों में से एक पीड़ित छात्रा ने अपना एमएलसी करवा लिया है और इस मामले की पुलिस से शिकायत की गई है। जेएनयू छात्र संघ की ओर से वाइस चांसलर को शिकायत दी गई।

एबीवीपी और जेएनयू छात्र संघ का कहना है कि जेएनयू परिसर राजधानी के सुरक्षित परिसरों में से एक है। इसके बावजूद यहां पर इस तरह के सिक्योरिटी लैप्स हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर कड़े सवाल खड़ा करता है। जेएनयू परिसर में सुरक्षा इंतजाम और कड़े करने चाहिए, ताकि यहां बाहरी और शरारती तत्वों का प्रवेश न हो सके।

New Delhi : पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को टीम में लेने के बाद सनराइजर्स लीड्स का एक्स खाता निलंबित

नई दिल्ली : (New Delhi) सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक एक्स खाता गुरुवार को कुछ ही घंटों में निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई उस...

Explore our articles