
नई दिल्ली/ग्वालियर : मध्य प्रदेश में पहली अत्याधुनिक वंदे भारत ट्रेन, भोपाल से दिल्ली के बीच झांसी, ग्वालियर एवं आगरा होते हुए रेल मंत्रालय द्वारा अप्रैल से चलाए जाने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को हार्दिक धन्यवाद दिया है।
भोपाल-दिल्ली-भोपाल वंदे भारत ट्रेन एक अप्रैल 2023 से चलाई जाएगी। यह ट्रेन भोपाल से प्रातः साढ़े पांच बजे रवाना होगी और झांसी, ग्वालियर तथा आगरा में दो-दो मिनट के स्टापेज के बाद दोपहर डेढ़ बजे (आठ घंटे में) दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर ढाई बजे रवाना होकर आगरा, ग्वालियर तथा झांसी में दो-दो मिनट रूकते हुए रात 10.20 बजे (7 घंटे 50 मिनट में) भोपाल पहुंचेगी।