spot_img

New Delhi : सरकार ने नेशनल लॉजिस्टिक्स पोर्टल मरीन का मोबाइल ऐप लॉन्च किया

नयी दिल्ली : बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को नेशनल लॉजिस्टिक्स पोर्टल मरीन का मोबाइल ऐप ‘सागर सेतु’ पेश किया।

सोनोवाल ने कहा कि ऐप उन गतिविधियों की वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करेगा जो आम तौर पर आयातक, निर्यातक और सीमा शुल्क ब्रोकर की पहुंच में नहीं होती हैं। इसमें जहाज से संबंधित जानकारी, गेट, कंटेनर फ्रेट स्टेशन और लेनदेन शामिल हैं।

एक सरकारी बयान के अनुसार, यह कंटेनर फ्रेट स्टेशन शुल्क, शिपिंग लाइन शुल्क, परिवहन शुल्क आदि जैसे आयात और निर्यात की निकासी प्रक्रिया के लिए आवश्यक भुगतानों के लिए डिजिटल लेनदेन को भी सक्षम बनाता है।

Srinagar : खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट की गति सीमित की गई

श्रीनगर : (Srinagar) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei) की हत्या के विरोध में सोमवार को कश्मीर भर...

Explore our articles