
नई दिल्ली : (New Delhi) मध्य पूर्व एशिया में अमेरिका-इजराइल (US-Israeli attacks) द्वारा ईरान पर हमलों और ईरान के जवाबी पलटवार के बाद उत्पन्न गंभीर स्थिति के बीच भारत सरकार ने देश में फंसे विदेशी नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है।
विदेश मंत्रालय (US-Israeli attacks) ने परामर्श में कहा गया है कि है कि इस घटनाक्रम के कारण जिन विदेशी नागरिकों की भारत से प्रस्थान योजना प्रभावित हुई है और उन्हें अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी है, वे अपनी वीजा अवधि बढ़ाने अथवा ठहराव को नियमित कराने के लिए निकटतम विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय से तत्काल संपर्क करें।
मंत्रालय ने कहा कि संबंधित विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय प्रभावित (Regional Registration Office) को आवश्यक औपचारिकताओं के निर्वहन में पूर्ण सहायता प्रदान करेगा, ताकि उनकी उपस्थिति विधिसम्मत बनी रहे। उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय तनाव के कारण कई अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं ने उड़ानें निलंबित कर दी हैं। कुछ क्षेत्रों में हवाई क्षेत्र बंद होने से भारत में ठहरे विदेशी नागरिकों की वापसी प्रभावित हुई है।


