spot_img

New Delhi: सरकार ने एनसीएलएटी में तीन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
नयी दिल्ली:(New Delhi)
सरकार ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय अधिकरण (NCLAT) में तीन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें एक पद न्यायिक सदस्य का एवं दो पद तकनीकी सदस्यों के हैं।

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (ministry of corporate affairs)ने एक सार्वजनिक नोटिस में यह जानकारी दी। इसमें बताया गया कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 23 जनवरी 2023 है। एनसीएलएटी में पदों के लिए आवश्यकता यह है कि आवेदक की आयु कम से कम 50 वर्ष होनी चाहिए।

एनसीएलएटी की प्रधान पीठ राष्ट्रीय राजधानी में और एक अन्य पीठ चेन्नई में स्थित है।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles