नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती (birth anniversary of Dr. Bhimrao Ambedkar) पर यानी 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Union Culture Minister Gajendra Singh Shekhawat) ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में सरकार के इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संविधान के निर्माता, समाज में समानता के नए युग की स्थापना करने वाले, हमारे पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर अब सार्वजनिक अवकाश रहेगा। शेखावत ने कहा, “यह निर्णय लेकर बाबा साहेब के समर्पित अनुयायी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्र की भावनाओं का सम्मान किया है।”


