नई दिल्ली : (New Delhi) सरकार ने पूर्व राजनयिक जावेद अशरफ (former diplomat Javed Ashraf) को भारत व्यापार संवर्धन संगठन (India Trade Promotion Organization) (ITPO) का चेयरमैन नियुक्त किया है। अशरफ भारतीय विदेश सेवा के 1991 बैच के (retired) अधिकारी हैं।
कार्मिक मंत्रालय ने गुरुवार को जारी आदेश में कहा कि जावेद अशरफ को भारत व्यापार संवर्धन संगठन (India Trade Promotion Organization) (ITPO) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। जावेद अशरफ 1991 बैच के (retired) भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं। मंत्रालय के आदेश में कहा गया कि उन्हें पदभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक संविदा आधार पर चेयरमैन नियुक्त किया गया है। अशरफ ने अपने राजनयिक करियर में सिंगापुर, फ्रांस सहित कई देशों में भारत के राजदूत के तौर पर काम किया है।


