
नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में मजबूती का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में मामूली कमजोरी नजर आ रही है। सोना आज 850 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 930 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसके विपरीत चांदी की कीमत में आज 200 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।
कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,63,320 रुपये से लेकर 1,63,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,49,710 रुपये से लेकर 1,49,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi bullion market) में 2,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर बिक रही है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,63,470 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,49,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,63,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,49,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,63,370 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,49,760 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,63,320 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,49,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,63,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,49,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,49,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार (bullion market of Lucknow) में 24 कैरेट सोना आज 1,63,470 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,49,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,49,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,63,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,49,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार (bullion market of Karnataka, Telangana and Odisha) में भी आज सोने के भाव में मजबूती का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,63,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,49,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।


