spot_img

New Delhi : घरेलू सर्राफा बाजार में सोना की बढ़ी चमक, चांदी की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज

New Delhi: Gold prices shine in the domestic bullion market, while silver prices recorded a slight decline.

नई दिल्ली : (New Delhi) सर्राफा बाजार (bullion market) में आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। सोना आज 2,050 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,240 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। चांदी की कीमत में आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम की सांकेतिक कमजोरी दर्ज की गई।

कीमत में आए इस उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,58,840 रुपये से लेकर 1,58,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,45,600 रुपये से लेकर 1,45,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। जबकि चांदी की कीमत में सांकेतिक गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,58,990 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,750 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,58,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,45,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,58,890 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,58,840 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,45,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,58,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,45,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के शस्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,45,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,58,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,45,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,45,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,58,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,45,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मजबूती दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,58,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,45,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles