spot_img

New Delhi : घरेलू सर्राफा बाजार में सोने का भाव मामूली बढ़ा

New Delhi: Gold prices rise marginally in the domestic bullion market, while silver loses its shine

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज सोना के भाव में मामूली तेजी नजर आ रही है। दूसरी ओर चांदी के भाव में आज सांकेतिक गिरावट देखी गई। सोना आज 100 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 110 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। इसके विपरीत चांदी के भाव में आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली आई है।

सोने की कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,61,900 रुपये से लेकर 1,62,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,48,410 रुपये से लेकर 1,48,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi bullion market) में आज 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,62,050 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,48,560 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,48,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,61,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,48,460 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,48,410 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,48,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,48,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार (bullion market of Lucknow) में 24 कैरेट सोना आज 1,62,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,48,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,48,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,62,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,48,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार (bullion markets of Karnataka, Telangana, and Odisha) में भी आज सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,48,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Explore our articles