spot_img

New Delhi : घरेलू सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने लगाई 3,100 रुपये प्रति किलो की छलांग

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में एक दिन की कमजोरी के बाद आज फिर सोना और चांदी की कीमत में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। सोना आज 670 रुपये प्रति ग्राम से लेकर 730 रुपये प्रति ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज 3,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की तेजी आ गई है।

सोने की कीमत में उछाल आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,30,590 रुपये से लेकर 1,30,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,19,710 रुपये से लेकर 1,19,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी उछाल आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi bullion market) में आज 1,91,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,30,740 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai, the country’s financial capital) में 24 कैरेट सोना 1,30,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,19,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,30,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,760 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,30,590 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,19,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,30,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,19,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,19,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार (bullion market of Lucknow) में 24 कैरेट सोना आज 1,30,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,19,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,30,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,19,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,30,740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,19,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार (bullion market of Karnataka, Telangana and Odisha) में भी आज सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,30,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,19,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

New Delhi : स्टॉक मार्केट में क्लीन मैक्स की कमजोर एंट्री, घाटे में आईपीओ निवेशक

नई दिल्ली : (New Delhi) कॉमर्शियल एंड इडस्ट्रियल रिन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर (commercial and industrial renewable energy provider) क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के...

Explore our articles