spot_img

New Delhi : सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

New Delhi: Gold Becomes More Expensive in Bullion Market; Silver Also Gains Luster

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 1,150 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,250 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी ने भी आज 5,200 रुपये प्रति किलोग्राम की छलांग लगाई है। सोने की कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,49,520 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,37,060 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,37,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।

सोना की तरह ही चांदी के भाव में भी आज तेजी आई है, जिसकी वजह से ये चमकीली धातु आज शुरुआती कारोबार के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi bullion market) में 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ही बिक रही है। घरेलू बाजार की तरह ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं की कीमत में तेजी नजर आ रही है। सिंगापुर गोल्ड एक्सचेंज में आज हाजिर सोना 4,652.31 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं लंदन सिल्वर मार्केट में हाजिर चांदी की कीमत 74.64 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,49,670 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,210 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (fnancial capital, Mumbai) में 24 कैरेट सोना 1,49,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,49,570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,110 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,49,520 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,37,060 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,49,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,37,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार (bullion market of Lucknow) में 24 कैरेट सोना आज 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,37,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,37,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,49,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार (bullion markets of Karnataka, Telangana, and Odisha) में भी आज सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,49,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,37,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Explore our articles