spot_img

New Delhi : ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत

New Delhi: Global markets show signs of weakness

नई दिल्ली : (New Delhi) ग्लोबल मार्केट (Global markets) से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करते रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार (European markets) में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशिया में आज आमतौर पर कमजोरी का रुख बना हुआ है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान जोरदार बिकवाली के बाद निचले स्तर से काफी हद तक रिकवरी भी हुई। डाउ जॉन्स (Dow Jones) दिन के निचले स्तर से करीब 450 अंक सुधर कर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स भी निचले स्तर से एक सौ अंक की रिकवरी करने में सफल रहा। इस रिकवरी के बावजूद ये सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,973.02 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डेक ने 166.36 अंक यानी 0.70 प्रतिशत टूट कर 23,691.09 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 196.34 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,875.22 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स (FTSE index) 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,171.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,071.36 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत डी ए एक्स इंडेक्स 513.33 अंक यानी 2.11 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 24,309.46 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज आम तौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स (Jakarta Composite Index) लगातार 2 दिन तक बड़ी गिरावट का सामना करने के बाद आज 113.53 अंक यानी 1.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,345.73 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.15 प्रतिशत उछल कर 5,229.17 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 192 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,324.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स (Straits Times Index) 0.21 प्रतिशत टूट कर 4,919.48 अंक के स्तर पर आ गया है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल ये सूचकांक 486.09 अंक यानी 1.74 प्रतिशत फिसल कर 27,482 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स (Shanghai Composite Index) 1.19 प्रतिशत लुढ़क कर 4,108.46 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 323.65 अंक यानी 0.99 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 32,212.62 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.45 प्रतिशत टूट कर 1,325.04 अंक के स्तर पर और निक्केई इंडेक्स 137.60 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,238 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Explore our articles