spot_img

New Delhi : ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली : (New Delhi) ग्लोबल मार्केट (Global markets) से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में भी आज तेजी के साथ कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा मजबूती नजर आ रही है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक (Wall Street indices) मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स 225 अंक की मजबूती के साथ 47,311 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,796.29 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 150.10 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की छलांग लगा कर 23,498.74 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 47,324.53 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स (FTSE index) 0.64 प्रतिशत की छलांग लगा कर 9,777.08 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,074.23 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 100.63 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,049.74 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी आज खरीदारी का माहौल बना हुआ है। एशिया के सभी नौ बाजार के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,741 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,305.38 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स (Hang Seng Index) ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 449.59 अंक यानी 1.73 प्रतिशत उछल कर 26,385 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसी तरह निक्केई इंडेक्स (Nikkei Index) 707.73 अंक यानी 1.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,920 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,474.15 अंक के स्तर पर, कोस्पी इंडेक्स 1.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 4052.50 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स (Taiwan Weighted Index) 284.08 अंक यानी 1.02 प्रतिशत छलांग लगा कर 28,001.14 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.88 प्रतिशत उछल कर 4,004.25 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,327.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles