spot_img

New Delhi : गगनयान मिशन: सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम का तीसरा हॉट टेस्ट सफल

नई दिल्ली: (New Delhi) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को गगनयान सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम का तीसरा हॉट सफल परीक्षण किया। इसरो ने ट्वीट करके जानकारी दी कि गगनयान सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम पर दो और हॉट परीक्षण 26 जुलाई को सफलतापूर्वक किए गए।

इसरो ने कहा कि मिशन के लिए आवश्यक और निरंतर मोड में परीक्षण आयोजित किए गए। डी-बूस्टिंग आवश्यकताओं और ऑफ-नॉमिनल मिशन परिदृश्यों को प्रदर्शित करने के लिए तीन और हॉट परीक्षण निर्धारित हैं।उल्लेखनीय है कि भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ की लॉन्चिंग के लिए इसरो कई तरह के परीक्षण कर रहा है।

Explore our articles