spot_img

New Delhi: गडकरी 18-21 अप्रैल तक ऑस्ट्रिया के दौरे पर

नई दिल्ली: (New Delhi) केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 18-21 अप्रैल तक ऑस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे।
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। गडकरी ने कहा, “मैं 18 से 21 अप्रैल तक ऑस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर रहूंगा। ऑस्ट्रियाई सरकार के प्रतिनिधियों से मिलूंगा, इंसब्रुक में INTERALPIN 2023 मेले के उद्घाटन सत्र में शामिल होऊंगा और भारत-ऑस्ट्रिया मैत्री में योगदान देने वाली अन्य व्यस्तताओं के साथ ऑस्ट्रियाई कंपनियों के साथ बातचीत करूंगा।”

Explore our articles