spot_img

New Delhi : पॉक्सो मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (Delhi Police Crime Branch) ने वहीद खान (76) नामक (Waheed Khan (76)) उम्रकैद अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक गंभीर मामले में फरार था। वहीद खान दिल्ली के त्रिलोकी पुरी के संजय कैंप और उप्र के आगरा जिले के गांव माडिया का निवासी है। वह 1 सितंबर 2021 से फरार था और लगातार अपने ठिकानों को बदलकर पुलिस की पकड़ से बच रहा था।

क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार (Crime Branch Deputy Commissioner of Police Pankaj Kumar) ने बताया कि वहीद खान पर अपनी बेटी की 13 वर्षीय मित्र के साथ जबरन यौन उत्पीड़न करने का आरोप था। इस मामले में मयूर विहार थाने मुकदमा दर्ज किया गया था। अदालत ने उसे 2018 में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सितंबर 2021 में उसे दो सप्ताह की पैरोल मिली थी, लेकिन उसने जेल प्रशासन के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया और तब से फरार रहा। जांच के दौरान वहीद खान ने स्वीकार किया कि वह मामले में दोषी पाया गया था। उसने दो सप्ताह की पैरोल ली थी, लेकिन आत्मसमर्पण नहीं किया।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles