spot_img

New Delhi : पाकिस्तानी अखबारों सेः सरहद उस पार भी है माफिया अतीक और उसके भाई की हत्या की चर्चा

नई दिल्ली : सरहद उस पार पाकिस्तान से सोमवार को प्रकाशित अधिकतर समाचारपत्रों में भारत में पुलिस कस्टडी में पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके भाई की कैमरे के सामने हत्या होने की खबर की चर्चा है।

रोजनामा जंग ने भारत में पुलिस कस्टडी में पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके भाई की कैमरे के सामने हत्या होने की खबर को अपने प्रथम पृष्ठ पर जगह दी है। अखबार ने लिखा है कि हमलावर अतीक की हत्या करके अंडरवर्ल्ड में अपना दबदबा जमाना चाहते थे। अतीक अहमद को उमेश पाल अपहरण केस में हाल ही में उम्र कैद की सजा हुई थी। उस पर हत्या समेत 100 से अधिक मुकदमे चल रहे थे। एक दिन पहले ही उसके 19 वर्षीय बेटे को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया था।

अखबारों ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का एक बयान छापा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अतीक की हत्या पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के जरिए पुलवामा घटना पर सरकार विरोधी इंटरव्यू से आम जनता का ध्यान हटाने के लिए की गई है। अखबारों ने जम्मू-कश्मीर में आंदोलन को दबाने के लिए बीएसएफ की और अधिक टुकड़ियां को वहां पर तैनात किए जाने की खबरें भी दी हैं। जी-20 सम्मेलन से पहले घेराबंदी और घर-घर तलाशी अभियान जोर-शोर से जारी है। यह सभी खबरें रोजनामा पाकिस्तान, रोजनामा नवाएवक्त, रोजनामा खबरें, रोजनामा दुनिया, रोजनामा एक्सप्रेस, रोजनामा जंग और रोजनामा औसाफ आदि ने अपने पहले पन्ने पर प्रकाशित की हैं।

इसके साथ ही अखबारों में पंजाब और खैबरपख्तूनख्वा में चुनाव के लिए एक बार फिर से बातचीत का सिलसिला शुरू होने की खबरें भी छाई हुई हैं। जमात-ए-इस्लामी की पहल पर ईद के बाद ऑल पार्टी मीटिंग बुलाए जाने के लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है। गृह मंत्री का कहना है कि 3 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है लेकिन मुझे गंभीर बातचीत का रास्ता नजर नहीं आ रहा है।

पीटीआई चेयरमैन इमरान खान के जरिए बातचीत के लिए बैठने से फिर इनकार किया जा रहा है। अखबारों ने पीटीआई का एक बयान छापा है जिसमें कहा गया है कि पंजाब और खैबरपख्तूनख्वा में केयरटेकर सरकारों ने अपनी मुद्दत पूरी कर ली है। सुप्रीम कोर्ट दोनों राज्यों में एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त करे।

कुछ अखबारों ने नेशनल असेंबली के स्पीकर राजा परवेज अशरफ की एक टिप्पणी प्रकाशित की है जिसमें उन्होंने कहा है कि अदालत पार्लियामेंट की हद में आएगी तो आपके हद में भी दूसरे आएंगे। पार्लियामेंट को नीचा दिखाने का रवैया खतरनाक है। फुल कोर्ट से स्थिति को स्पष्ट किया जा सकता है।

इसके साथ ही एलपीजी के 10 रुपये प्रति किलो महंगा होने की खबरें भी अखबारों ने दी हैं। पाक अधिकृत कश्मीर में पीटीआई में बगावत की खबरें देते हो अखबारों ने बताया कि सुल्तान बैरिस्टर सुल्तान महमूद ने इमरान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

अखबारों ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक बयान छापा है, जिसमें उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने जानबूझकर पंजाब से इंतकाम लिया है और उसके विकास में रोड़े अटकाए हैं। जनता को सताने वालों से हिसाब लेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सिंध की जनता चुनाव की तैयारी करने की सलाह को भी जगह दी है। उन्होंने कहा है कि जरदारी ग्रुप से उन्हें जल्द निजात दिलाएंगे। सिंध में सबसे अधिक मानव अधिकारों के हनन की खबरें आती है। अखबारों ने इमरान खान के जरिए उनके ऊपर स्थापित किए गए 121 मुकदमों के खिलाफ लाहौर हाई कोर्ट में अपील किए जाने की खबरें भी दी है।

New Delhi : एयरटेल 65 करोड़ ग्राहकों के साथ बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी

नई दिल्ली : (New Delhi) निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल (Private-sector telecom company Bharti Airtel) ने वैश्विक स्तर पर एक नया कीर्तिमान...

Explore our articles