spot_img

New Delhi : फ्रांस के राष्ट्रपति ने मुंबई के होटल ताज में 26/11 पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

New Delhi: French President pays tribute to 26/11 victims at Mumbai's Taj Hotel

नई दिल्ली : (New Delhi) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनिअल मैंक्रों (French President Emmanuel Macron) ने मुंबई के ताज होटेल में 26/11 हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों भी उनके साथ मौजूद रहीं।

इसकी जानकारी देते हुए मैंक्रों ने एक्स पोस्ट में लिखा कि मुंबई के ताज महल पैलेस (Mumbai’s Taj Mahal Palace) में, हमने 2008 के हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए कहा कि इस हमले में मारे गए लोगों के परिवारों और प्रियजनों के लिए, और भारत के लिए फ्रांस हमेशा साथ खड़ा है। आतंकवाद के सामने, एकता और दृढ़ निश्चय सबसे बड़ी ताकत है।

इससे पहले सुबह मैक्रों तड़के मुंबई के मरीन ड्राइव पर दौड़ सैर की। उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। मुंबई पुलिस ने पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा की थी।

राष्ट्रपति मैक्रों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। वह इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे और मुंबई में मोदी के साथ द्विपक्षीय शिखर बैठक करेंगे। यह उनकी भारत की चौथी यात्रा है। हालांकि वह मुंबई पहली बार गए हैं।

Explore our articles