
नई दिल्ली : (New Delhi) इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) (Indian Golf Premier League) ने सोमवार को देश भर के 10 फ्रेंचाइजी साझेदारों से 10 करोड़ डॉलर की प्रतिबद्धता की घोषणा की। इसमें प्रत्येक निवेशक ने 10 साल की अवधि में लगभग एक करोड़ डॉलर देने का वादा किया। यह खेल को पेशेवर बनाने और इसके विस्तार के लिए लंबे समय तक चलने वाले प्रयास का संकेत है। आईजीपीएल ने पिछले साल पहला पेशेवर टूर आयोजित किया था जिसमें 11 प्रतियोगिताएं हुई थीं। आईजीपीएल ने सोमवार को आगामी सत्र के लिए फ्रेंचाइजी स्वामित्व की जानकारी की पुष्टि की। फ्रेंचाइजी अधिकार हैदराबाद (फिनिक्स), मुंबई (अत्री), कोलकाता (फ्लाइंगमैन अकादमी), दिल्ली (आरवीआर इंफ्रा), चेन्नई (विमत्रा वेंचर्स), विशाखापत्तनम (ग्रीन फ्यूल्स), गोवा (ऑरो रियल्टी), बेंगलुरु (गोल्फकनेक्ट), पंजाब (कृष्णा ऑटो) और गुरुग्राम (होनर होम्स कंसोर्टियम) को दिए गए हैं।


