नई दिल्ली : (New Delhi) रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स (Rating agency Fitch Ratings) ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को स्थिर परिदृश्य के साथ ‘बीबीबी’ पर बरकरार रखा है। रेटिंग एजेंसी की ये रेटिंग एसएंडपी द्वारा 18 वर्षों में पहली बार भारत की रेटिंग में सुधार के कुछ ही दिनों बाद आई है।
फिच रेटिंग्स ने सोमवार को भारत के लिए जारी अपनी सॉवरेन रेटिंग को स्थिर दृष्टिकोण के साथ निम्नतम निवेश ग्रेड ‘बीबीबी’ पर बरकरार रखा। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि वृद्धि दर में मजबूती एवं राजकोषीय विश्वसनीयता में सुधार से संरचनात्मक मानकों में सुधार आएगा। फिच ने कहा, ‘‘भारत की साख को उसकी मजबूत वृद्धि और ठोस बाह्य वित्त का समर्थन प्राप्त है।’’
रेटिंग एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में सकल घरेल उत्पाद (gross domestic product) (GDP) की वृद्धि दर के 6.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है, जो वित्त वर्ष 2024-25 के समान है और 2.5 फीसदी के ‘बीबीबी’ औसत से काफी ऊपर है। फिच रेटिंग्स ने का है कि भारत का आर्थिक परिदृश्य समकक्ष देशों की तुलना में मजबूत बना हुआ है, हालांकि पिछले दो वर्ष में इसकी गति धीमी हुई है। एजेंसी ने कहा, ‘‘यदि प्रस्तावित माल एवं सेवा कर (Goods and Services Tax) (GST) सुधार अपनाए जाते हैं, तो इससे उपभोग को बढ़ावा मिलेगा तथा वृद्धि संबंधी कुछ जोखिम कम हो जाएंगे।’’
उल्लेखनीय है कि एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने इसी महीने 14 अगस्त को भारत की साख को स्थिर परिदृश्य के साथ ‘बीबीबी’ (‘BBB’) से बढ़ाकर ‘बीबीबी’ कर दिया था। रेटिंग एजेंसी ने 18 वर्ष में पहली बार भारत की साख को बढ़ाया था।


