spot_img

New Delhi : लॉक्स केरोसीन 200 टी थ्रस्ट सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का पहला सफल परीक्षण पूरा

नई दिल्ली : (New Delhi) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization) ( इसरो) ने शुक्रवार को एक और बड़ी सफलता दर्ज की। इसरो ने शुक्रवार को लॉक्स केरोसीन 200 टी थ्रस्ट सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का पहला बड़ा सफल परिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसरो सेमी-क्रायोजेनिक इंजन विकसित कर रहा है। इसका मकसद प्रक्षेपण यान मार्क-3 (एलवीएम3) की पेलोड क्षमता बढ़ाना है।

शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह (Union Minister Dr Jitendra Singh) ने ट्वीट करके जानकारी दी कि इसरो ने अपनी अंतरिक्ष मिशन क्षमताओं को अगले स्तर तक बढ़ाने में एक और कामयाबी दर्ज कर ली है। लॉक्स केरोसीन 200 टी थ्रस्ट सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का पहला बड़ा हॉट टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।

सफल परीक्षण की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि लॉक्स केरोसीन 200 टी थ्रस्ट सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा नई सुविधा में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम की अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्र को समर्पित किया।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles