spot_img

New Delhi: घर में लगी आग, बुजुर्ग महिला की मौत

New Delhi

नई दिल्ली:(New Delhi) राजधानी दिल्ली (capital Delhi) में बढ़ती गर्मी के साथ ही आग लगने की घटनाओं में तेजी आ गई है। ताजा मामला कीर्ति नगर स्थित मानसरोवर गार्डन का है। बीती देर रात करीब एक बजे एक घर में आग लग गई, जिससे वहां मौजूद बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि घटना में महिला का बेटा झुलस गया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा बुरी तरह से झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक महिला की पहचान महेंद्र कौर के रूप में हुई है जो अपने बेटे सुरेंद्र सिंह के साथ घर में रहती थी। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। हालांकि यह पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा की आग लगने का क्या कारण था, वहीं पास में ही दमकल विभाग स्टेशन होने के कारण दमकलकर्मियों को घटनास्थल पर पहुंचने में ज्यादा वक्त नहीं लगा और आग पर तुंरत काबू पाया।

Explore our articles