spot_img

New Delhi : वित्तमंत्री ने 10 हजार करोड़ की बायोफार्मा शक्ति योजना की घोषणा की, तीन नए एनआईपीईआर बनाएगी सरकार

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 में बायोफार्मा शक्ति योजना (Biopharma Shakti scheme) की घोषणा की। इस योजना के तहत केंद्र सरकार अगले पांच साल में 10 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी।

वित्तमंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि इस योजना का मकसद देश में बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर्स का उत्पादन बढ़ाना है ताकि भारत आत्मनिर्भर बने और दुनिया का प्रमुख बायोफार्मास्यूटिकल विनिर्माण (biopharmaceutical manufacturing hub) केंद्र बन सके। इससे आयात पर निर्भरता घटेगी और स्वास्थ्य सुरक्षा मजबूत होगी।

योजना के तहत देशभर में 1,000 से अधिक मान्यता प्राप्त क्लिनिकल अनुसंधान केंद्र बनाए जाएंगे। इससे दवा अनुसंधान की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बढ़ेगी, नई दवाओं के विकास की रफ्तार तेज होगी और भारतीय मरीजों को अत्याधुनिक इलाज तक आसानी से पहुंच मिलेगी। साथ ही केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (Central Drugs Standard Control Organization) को भी वैश्विक मानकों के अनुरूप सशक्त किया जाएगा ताकि दवा अनुमोदन की प्रक्रिया तेज हो सके।

वित्त मंत्री ने तीन नए राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईपीईआर) स्थापित (Finance Minister also announced the establishment of three new National Institutes of Pharmaceutical Education and Research) करने और सात मौजूदा एनआईपीईआर को उन्नत करने की घोषणा की। इससे उच्चस्तरीय शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और उद्योग तथा शिक्षा जगत के बीच सहयोग मजबूत होगा।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles