spot_img

New Delhi : फरवरी में निर्यात घटकर 36.91 अरब डॉलर रहा, व्यापार घाटा हुआ कम

नई दिल्ली : (New Delhi) अर्थव्‍यवस्‍था के मोर्चे पर झटका लगने वाली खबर है। देश के वस्‍तुओं का निर्यात फरवरी में लगातार चौथे महीने घटकर 36.91 अरब डॉलर रह गया है। पिछले साल की समान अवधि में निर्यात 41.41 अरब डॉलर रहा था।
वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया कि पेट्रोलियम कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण देश के वस्‍तुओं का निर्यात फरवरी में लगातार चौथे महीने घटकर 36.91 अरब डॉलर रह गया। आयात फरवरी में घटकर 50.96 अरब डॉलर रह गया। हालांकि, व्यापार घाटा कम होकर 14.05 अरब डॉलर रह गया है।
आंकड़ों के मुताबिक कुल मिलाकर चालू वित्त वर्ष 2024-25 के पहले 11 महीनों (अप्रैल से फरवरी की अवधि) में वस्तु और सेवाओं का निर्यात 6.24 फीसदी बढ़कर 750.53 अरब डॉलर हो गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 706.43 अरब डॉलर था। इसके अलावा पिछले चार महीनों (नवंबर 2024 -फरवरी 2025) के दौरान देश के उत्पाद निर्यात में मूल्य के लिहाज से गिरावट देखी गई है।
मंत्रालय के मुताबिक जनवरी में उत्पाद निर्यात 36.43 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले साल यह 37.32 अरब डॉलर था। दिसंबर में यह 38.01 अरब डॉलर रहा, जबकि दिसंबर 2023 में यह 38.39 अरब डॉलर था। वहीं, नवंबर, 2024 में उत्पाद निर्यात 32.11 अरब डॉलर रह था, जो एक साल पहले की समान अवधि में 33.75 अरब डॉलर था। गौरतलब है कि निर्यात के मुकाबले आयात का आंकड़ा अधिक होने पर व्यापार घाटे की स्थिति बनती है।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles