spot_img

New Delhi : दिल्ली में महापौर और उप महापौर का चुनाव आज, भाजपा ने किया जीत का दावा

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली नगर निगम में महापौर और उप महापौर पद के लिए आज दोपहर दो बजे से चुनाव होना है। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की जीत का दावा किया है। आम आदमी पार्टी ने खुद को चुनाव से अलग कर लिया है।

भाजपा ने महापौर पद के लिए राजा इकबाल सिंह को और उप महापौर के लिए जय भगवान यादव को खड़ा किया है। कांग्रेस ने मनदीप सिंह को महापौर और अरीबा खान को उपमहापौर पद का उम्मीदवार बनाया है। उल्लेखनीय हैं कि आम आदमी पार्टी पहले ही चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा कर चुकी है।

Explore our articles