spot_img

New Delhi : देशभर में आज मनाई जा रही है ईद

नई दिल्ली: (New Delhi) देश में आज (शनिवार) ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद-उल-फितर के मौके पर लोग दिल्ली की जामा मस्जिद पर नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाइयां दी। शुक्रवार शाम चांद अलविदा का चांद देखने के बाद भारत में आज ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जा रहा है। ईद-उल-फितर का पर्व रमजान महीने के आखिरी दिन मनाया जाता है। ईद उल-फितर को मीठी ईद के नाम से जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन इसे मनाया जाता है। ईद के त्योहार के साथ ही रोजे और इबादत का महीना समाप्त हो जाता है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles