spot_img

New Delhi : बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में ईडी ने अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

New Delhi: ED summons Anil Ambani for questioning on February 26th in connection with a bank fraud case

नई दिल्‍ली : (New Delhi) प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने अनिल अंबानी को बैंक फ्रॉड (Anil Ambani in a bank fraud case) से जुड़े मामले में नया समन जारी करके 26 फरवरी को प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में पेश होने के लिए तलब किया है, क्योंकि वे बुधवार को निर्धारित तारीख पर ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। केंद्रीय जांच एजेंसी ने उनकी पत्नी टीना अंबानी (Tina Ambani) को भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले (money laundering case) में तलब किया है, लेकिन उनके पेश होने के लिए नई तारीख से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने धनशोधन निवारण अधिनियम, 2002 (Prevention of Money Laundering Act, 2002) (PMLA) के तहत उनके अलग-अलग बयान दर्ज करने के लिए उन्‍हें 26 फरवरी को बुलाया है। अनिल अंबानी अगस्त, 2025 में एक बार ईडी के समक्ष पेश हुए थे। अनिल अंबानी की पत्नी और पूर्व अभिनेत्री टीना अंबानी (Anil Ambani’s wife and former actress Tina Ambani) भी ईडी के दूसरी बार समन जारी किए जाने के बावजूद 17 फरवरी को जांच एजेंसी के सामने समक्ष नहीं हुई थीं। उन्हें ईडी के समक्ष पेश होने के लिए 10 फरवरी को पहला समन जारी किया गया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुईं, जिसके बाद उन्हें नया नोटिस दिया गया था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ईडी ने उन्हें भी अगली तारीख दी है या नहीं।

ऐसा माना जा रहा है कि टीना अंबानी को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक लग्जरी आवासीय संपत्ति की खरीद से जुड़े धन के लेन-देन के संबंध में पूछताछ के लिए केंदीय जांच एजेंसी ने बुलाया है। ईडी ने हाल में इस मामले में रिलायंस कम्युनिकेशन (Reliance Communications) (RCom) के पूर्व अध्यक्ष पुनीत गर्ग को गिरफ्तार किया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने पहले जारी एक बयान में आरोप लगाया था कि आरकॉम की कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (Corporate Insolvency Resolution Process) (CIRP) के दौरान 2023 में न्यूयॉर्क स्थित इस संपत्ति को गर्ग ने ‘धोखाधड़ी’ से बेचा था। ऐसा माना जा रहा है कि आरकॉम ने ‘धोखाधड़ी से की गई’ इस बिक्री की जानकारी, 2025 में शेयर बाजार को दी थी।

New Delhi : भारतीय अंडर-20 महिला टीम स्वीडन में खेलेगी चार मैत्री मैच

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत की अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम (Indian U-20 women's football team) स्वीडन में जारी तैयारी शिविर के दौरान वहां...

Explore our articles