spot_img

New Delhi : तमिलनाडु के बिजली मंत्री के घर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का छापा

नई दिल्ली: (New Delhi) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी. सेंथिल बालाजी और उनके भाई अशोक के आवास पर छापेमारी की है। केंद्रीय जांच एजेंसी की यह छापेमारी बालाजी के चेन्नई और करुर स्थित आवास पर की जा रही है।आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि ईडी के अधिकारियों ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी. सेंथिल बालाजी और उनके भाई अशोक के गृहनगर करूर स्थित आवास पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक ईडी की यह छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है।

जांच एजेंसी ने नौकरी के लिए नकदी (कैश फॉर जॉब्स स्कैम) घोटाले के तहत यह कार्रवाई की है। पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस और ईडी को जांच की अनुमति दी थी। इससे पहले मई में आयकर विभाग ने भी तमिलनाडु के बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर मैराथन छापेमारी की थी।

New Delhi : सब्सक्रिप्शन के लिए खुला इनोविजन का आईपीओ

नई दिल्ली : (New Delhi) टोल मैनेजमेंट और मैनपावर सर्विस देने वाली कंपनी इनोविजन का 322.84 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए...

Explore our articles