
मुंबई और हैदराबाद में एक साथ 15 टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर डाली रेड
नई दिल्ली : (New Delhi) वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से अनिल अंबानी (Anil Ambani) जुड़े मामले की जांच के तहत (Enforcement Directorate) ने उद्योगपति से संबंधित कंपनियों और परिसरों पर शुक्रवार को छापेमारी की कार्रवाई की। यह कार्रवाई मुख्य रूप से (Reliance Power Limited) और उससे जुड़ी अन्य संस्थाओं से संबंधित बताई जा रही है।
दर्जनभर ठिकानों को खंगाला गया
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी की लगभग 15 टीमों ने सुबह से ही मुंबई और हैदराबाद में एक साथ कई स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान कंपनी के कार्यालयों, अधिकारियों के आवासों और संबंधित परिसरों सहित करीब 10 से 12 ठिकानों को जांच के दायरे में लिया गया।
लेनदेन संबंधी दस्तावेज बरामद
छापेमारी के दौरान एजेंसी के अधिकारियों ने विभिन्न दस्तावेज, वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री अपने कब्जे में ली है, जिनकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के संदिग्ध मामलों और कथित बैंकिंग अनियमितताओं से जुड़े लेन-देन की पड़ताल के तहत की जा रही है।
आगे भी जारी रहेगी कार्यवाही
सूत्रों का कहना है कि (Enforcement Directorate) पिछले कुछ समय से (Anil Ambani) के कारोबारी समूह की विभिन्न कंपनियों की वित्तीय गतिविधियों की समीक्षा कर रही है। इसी क्रम में संदिग्ध लेन-देन और बैंकिंग से जुड़े मामलों की जांच को आगे बढ़ाते हुए यह तलाशी अभियान चलाया गया है। जांच एजेंसी द्वारा जुटाए गए दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


