नई दिल्ली: (New Delhi) दिल्ली पुलिस कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत करने वाले सभी सात खिलाड़ियों को सुरक्षा मुहैया कराएगी। इसमें से एक नाबालिग है।दिल्ली पुलिस के अनुसार जल्द ही मामले में शिकायतकर्ताओं का बयान दर्ज किया जाएगा। इनका आरोप है कि बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवानों का यौन शोषण किया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिन से पहलवान जंतर मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दो मामलों में सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।


