spot_img

New Delhi : बलात्कार मामले में समीर मोदी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दाखिल किया आरोपपत्र

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म केस के आरोपित और ललित मोदी के भाई समीर मोदी (Sameer Modi) के खिलाफ साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में समीर मोदी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।

साकेत कोर्ट ने 25 सितंबर को समीर मोदी को जमानत दी थी। साकेत कोर्ट के एडिशनल सेशंस जज विपिन खरब ने समीर मोदी को जमानत देने का आदेश दिया था। समीर मोदी को 18 सितंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। समीर मोदी के खिलाफ 2019 में शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कालोनी (New Friends Colony police station in Delhi) थाने में एफआईआर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता महिला ने 10 सितंबर को शिकायत की थी जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज किया गया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद समीर मोदी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

शिकायत के मुताबिक रेप करने के बाद समीर मोदी ने शिकायतकर्ता महिला की ब्लैकमेलिंग की और उसे धमकियां दी। महिला के मुताबिक समीर मोदी ने रेप की शिकायत करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी। समीर मोदी के वकील के मुताबिक ये केस झूठा है और धन ऐंठने के लिए दर्ज कराया गया है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles