spot_img

New Delhi : सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख, सोना और चांदी की घटी चमक

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज गिरावट का रुख बना हुआ है। कीमत में गिरावट आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,00,800 रुपये से लेकर 1,00,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 93,600 रुपये से लेकर 93,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं चांदी के भाव में गिरावट आने के कारण कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi bullion market) में आज 1,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,00,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 93,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (financial capital Mumbai) में 24 कैरेट सोना 1,00,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,00,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 93,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,00,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 93,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,00,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार (bullion market of Lucknow) में 24 कैरेट सोना आज 1,00,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 93,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 93,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,00,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार (bullion market of Karnataka, Telangana and Odisha) में भी आज सोने के भाव में गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 1,00,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 93,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Mumbai : परिवारिक विवाद की खबरों पर अफवाहों को हेमा मालिनी ने सिरे से खारिज किया

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी (Bollywood's "Dream Girl," Hema Malini) ने धर्मेंद्र के निधन के बाद परिवार में अनबन की...

Explore our articles