spot_img

New Delhi : निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर लटका मिला युवक का शव

नई दिल्ली : दिल्ली के अमन विहार इलाके में बुधवार सुबह निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर एक युवक का शव संदिग्ध हालत में लटका मिला। शव लटका देखकर राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। शव फ्लाईओवर की रेलिंग से लटका था। शव को नीचे उतारकर उसे संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया। जांच में युवक की पहचान हरप्रीत (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को ही परिजनों की मौजूदगी में हरप्रीत के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के हवाले कर दिया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।

पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक हरप्रीत परिवार के साथ उत्सव विहार, कराला में रहता था। पिछले कुछ दिनों से वह बेरोजगार था। उसे काम की तलाश थी। इसकी वजह से वह काफी परेशान रहता था। मंगलवार शाम को वह किसी काम से जाने की बात कर घर से निकला था। इस बीच बुधवार सुबह करीब 6.00 बजे राहगीरों ने उसका शव निर्माणाधीन अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2) फ्लाईओवर पर हवा में झूलता हुआ देखा।

New Delhi : चांदनी चौक के सर्राफा व्यापारी के यहां से 54 लाख रुपये लेकर फरार हुआ आरोपित दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार

नई दिल्ली : (New Delhi) राजधानी नई दिल्ली के चांदनी चौक स्थित कूचा महाजनी (Kucha Mahajani area of ​​Chandni Chowk in New Delhi) इलाके...

Explore our articles