spot_img

New Delhi : चक्रवात बिपरजॉय 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सौराष्ट्र और कच्छ के तटों से टकराएगा: मौसम विभाग

नई दिल्ली : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के तेज और गंभीर रूप लेने की आशंका है। यह 15 जून को 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सौराष्ट्र और कच्छ के तटों से टकराएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि 15 जून की शाम तक यह चक्रवात सौराष्ट्र, कच्छ और पाकिस्तान के तटीय इलाकों को पार कर जाएगा। उस समय इसकी गति 125 से 135 किमी प्रति घंटा होगी और इसका व्यापक असर हो सकता है। 14 और 15 जून को भारी बारिश होगी।

मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए चक्रवात बिपरजॉय की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तूफान दोपहर ढाई बजे तक देवभूमि द्वारका के लगभग 300 किमी, पोरबंदर के 330 किमी पश्चिम, जखाऊ पोर्ट के 320 किमी दक्षिण-पश्चिम और कराची के 430 किमी दक्षिण स्थित है और तेजी से उत्तर की दिशा की ओर बढ़ रहा है। इस तूफान के 15 जून की शाम जखाऊ पोर्ट को पार करने की संभावना है।

वहीं, उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आने वाले दिनों में तापमान 45 के करीब पहुंच सकता है। इस समय बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के लिए इन हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

Jaunpur : खाड़ी देशों में फंसे जौनपुर के 23 कामगार

परिजनों ने सकुशल वापसी के लिए जिला प्रशासन से लगाई गुहारजौनपुर : (Jaunpur) पश्चिम एशिया में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव (regional tensions in West Asia)...

Explore our articles