spot_img

New Delhi: चक्रवाती तूफान बिपरजोयः अगले 24 घंटे समुद्र के तटीय क्षेत्रों के लिए खतरनाक

नई दिल्ली: (New Delhi) पूर्वी मध्य सागर के ऊपर उठा गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजोय अगले 24 घंटे में भीषण रूप ले सकता है। इससे समुद्र की तटीय क्षेत्रों में तबाही मच सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के गुरुवार के ताजा अपडेट के अनुसार बिपरजोय धीरे-धीरे उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है।

विभाग के अनुसार फिलहाल यह गोवा से करीब 860 किमी. पश्चिम दक्षिण पश्चिम, मुंबई से 900 किमी. दक्षिण पश्चिम में है। यह और तेज होगा और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इस तूफान की वजह से अगले पांच दिनों तक मछुआरों को समंदर में न जाने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, जो मछुआरे समुद्र में गए हैं उन्हें तुरंत लौट आने की सलाह दी गई है।

Explore our articles