
110 डॉलर से नीचे फिसला ब्रेंट, डब्ल्यूटीआई 95 डॉलर से नीचे
नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी तनाव (Amidst ongoing tensions in the Middle East) के बीच अमेरिका और इजराइल की ओर से आए नरमी के संकेतों ने कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बना दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई भी 95 डॉलर से नीचे कारोबार कर रहा है।
गुरुवार को 119 डॉलर के करीब पहुंचने के बाद ब्रेंट क्रूड ने शुक्रवार को गिरावट के साथ 106.48 डॉलर प्रति बैरल पर शुरुआत की और शुरुआती कारोबार में 104.96 डॉलर तक लुढ़क गया। बाद में हल्की रिकवरी के साथ यह भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास 106.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।
इसी तरह वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (West Texas Intermediate) (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 93.69 डॉलर पर खुला और जल्द ही 92.47 डॉलर तक फिसल गया। बाद में इसमें भी मामूली सुधार हुआ और यह 93.55 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया।
ब्रेंट फ्यूचर्स में 1.10% की गिरावट
फ्यूचर मार्केट में भी नरमी बरकरार रही। ब्रेंट फ्यूचर्स करीब 1.10 प्रतिशत गिरकर 107.41 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि डब्ल्यूटीआई फ्यूचर्स 1.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94.90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया।
विशेषज्ञों के अनुसार, ऊर्जा ढांचे पर हमले से बचने और ईरानी तेल से जुड़े प्रतिबंधों में नरमी के अमेरिकी संकेतों के साथ इजराइल की ओर से युद्ध जल्द खत्म होने के संकेतों ने बाजार की धारणा को बदला है। इसके अलावा अमेरिकी रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से तेल जारी करने की संभावना ने भी कीमतों को नीचे खींचा है।


