spot_img

New Delhi: कच्चा तेल 81 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्ली: (New Delhi) इजराइल-हमास युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत (price of crude oil) में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव उछलकर 81 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट (website of Indian Oil) के मुताबिक शनिवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के अंतिम दिन के कारोबार में ब्रेंट क्रूड 3.19 डॉलर यानी 4.12 फीसदी की उछाल के साथ 80.61 डॉलर प्रति बैरल पर है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 2.99 डॉलर यानी 4.10 फीसदी की बढ़त के साथ 75.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Explore our articles