spot_img

New Delhi : कच्‍चा तेल 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्‍ली : (New Delhi) अंतरराष्‍ट्रीय बाजार (international market) में कच्‍चे तेल के मूल्य में गिरावट का रुख है। ब्रेंट क्रूड लुढ़ककर 78 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों (पीएसयू) ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.39 डॉलर यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 77.19 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.30 डॉलर यानी 0.41 फीसदी लुढ़ककर 73.82 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

New Delhi : भारतीय अंडर-20 महिला टीम स्वीडन में खेलेगी चार मैत्री मैच

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत की अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम (Indian U-20 women's football team) स्वीडन में जारी तैयारी शिविर के दौरान वहां...

Explore our articles