spot_img

New Delhi: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब

नई दिल्ली:(New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल की कीमत में नरमी का रुख जारी है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव करीब दो डॉलर गिरकर 85 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन ब्रेंट क्रूड का भाव 84.95 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 80.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles