spot_img

New Delhi: कच्चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

New Delhi

नई दिल्ली: (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल के मूल्य में उतार-चढ़ाव जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 86 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 81 डॉलर प्रति बैरल के करीब बना हुआ है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव हीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.09 डॉलर यानी 0.11 फीसदी उछलकर 85.21 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.18 डॉलर यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 80.83 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Mumbai : भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा सामान्य नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी : रविंद्र चव्हाण

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण (Ravindra Chavan) ने सोमवार को मुंबई में कहा...

Explore our articles