spot_img

New Delhi : गोवा पुलिस की हिरासत से फरार आरोपित को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर (Cyber ​​Cell of Delhi Police Crime Branch) सेल ने ठगी व गोवा पुलिस की हिरासत से भागे आरोपित इमाद खान को देहरादून से गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि पकड़े गए आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक शिकायतकर्ता को सोशल मीडिया पर उसका अश्लील वीडियो फैलाने का डर दिखाकर उससे करीब 30 लाख रुपये ऐंठ लिए थे।

उक्त मामले की जांच के दौरान, कथित महिला और दो अन्य व्यक्तियों को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन आरोपित इमाद 19 जून 2024 को मुंबई के हवाई अड्डे पर गोवा पुलिस की हिरासत से फरार हो गया था। दिल्ली पुलिस ने गोवा पुलिस को गिरफ्तारी की सूचना दे दी है।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी आदित्य गौतम ने बताया कि आरोपित इमाद खान और एक अन्य महिला गोवा के म्हापसा में एक होटल के कमरे में एक पीड़ित के पास गए। इमाद ने खुद को नारकोटिक्स सेल दिल्ली का अधिकारी बताया। उसके बाद आरोपितों ने पीड़ित का मोबाइल फोन, दस्तावेज, लैपटॉप पासवर्ड, मोबाइल पासवर्ड, डिजिटल मीडिया एक्सेस, वॉलेट आदि ले लिये ।

इमाद खान ने पीड़ित को धमकी दी, कि वे सोशल मीडिया पर उसका अश्लील वीडियो अपलोड करके समाज में उसकी छवि और प्रतिष्ठा को बर्बाद कर देगा। इसके बाद उन्होंने उसे छोड़ने और कोई मुकदमा दर्ज नहीं करने के बदले पीड़ित से 20 लाख रुपये ऐंठ लिए। बाद में आरोपितों ने फिर से धमकी भरे कॉल करना शुरू कर दिया और 10 लाख रुपये की और मांग की।

इसके बाद उन्होंने लगातार पीड़ित से और पैसों की मांग करनी शुरू कर दी। अंत में पीड़ित ने हिम्मत कर 26 फरवरी 2024 को थाना म्हापसा गोवा में अपनी शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज किया। मामले की जांच के दौरान, कथित महिला और दो अन्य व्यक्तियों को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार किया। 19 जून 2024 को आरोपित इमाद खान को भी गोवा पुलिस ने गिरफ्तार किया लेकिन उसी दिन, वह पुलिस टीम के साथ थोड़ी झड़प के बाद मुंबई के सहार हवाई अड्डे से फरार हो गया।

डीसीपी के अनुसार इधर क्राइम ब्रांच के साइबर सेल के इंस्पेक्टर विवेकानंद की टीम को सूचना मिली कि फरार आरोपित इमाद देहरादून में छुपा हुआ है। पुलिस ने सूचना को पुख्ता कर देहरादून में छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया।

जांच में पता चला कि आरोपित इमाद खान ने हरियाणा से बी.कॉम किया। इसके बाद उसने यमुना नगर में एकाउंटेंट के रूप में काम किया। वर्ष 2023 में उसके चचेरे भाई ने जो उपरोक्त महिला के दिल्ली के क्लब में शेफ के रूप में काम करता था, उपरोक्त महिला से मिलवाया। जिसने उसे बासित, फैजान, भुवन, यासिर और सलमान से मिलवाया और उसे बताया कि वह मुंबई के एक कारोबारी को जानती है। जिससे जबरन वसूली की जा सकती है।

Lucknow : उत्तर प्रदेश में मंत्रिमण्डल विस्तार जल्द, नये चेहरों को मिलेगा मौका

लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश में मंत्रिमण्डल विस्तार (cabinet expansion in Uttar Pradesh) की अटकलों पर अब जल्द विराम लगने वाला है। 11...

Explore our articles