नई दिल्ली : (New Delhi) पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Former Indian cricketer Suresh Raina) कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को नई दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) के समक्ष पेश हुए।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी एक ‘अवैध’ सट्टेबाजी ऐप से जुड़े जांच के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम , 2002 (Prevention of Money Laundering Act, 2002) (PMLA) के तहत उनका बयान दर्ज करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर कुछ विज्ञापनों के जरिए इस ऐप से जुड़े हुए हैं। ईडी इस ऐप से उनके संबंधों के बारे में पूछताछ करना चाहती है।
केंद्रीय जांच एजेंसी (central investigating agency) ने 38 वर्षीय सुरेश रैना को 13 अगस्त को 1xBet नामक ऐप से जुड़े एक अवैध सट्टेबाजी मामले में पूछताछ के लिए समन जारी करके पूछताछ के लिए आज बुलाया था।


